घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू पराठा – आसान और पारंपरिक भारतीय नाश्ता”

घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू पराठा – आसान और पारंपरिक भारतीय नाश्ता”

अगर आप भी स्वादिष्ट और क्रिस्पी पराठा घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। आलू पराठा सिर्फ नाश्ते का ही नहीं, बल्कि लंच और डिनर का भी बेहतरीन विकल्प है। इस ब्लॉग में हम आपको step-by-step विधि, टिप्स और स्टफिंग के तरीके बताएंगे ताकि आपका आलू पराठा हर बार परफेक्ट बने।

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • आलू – 3-4 मध्यम आकार के (उबले और मैश किए हुए)
  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्का लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • घी या तेल – सेंकने के लिए

1. आटा तैयार करें:

गेहूं के आटे में नमक डालें।

पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

15 मिनट के लिए ढककर रख दें |

2. आलू की स्टफिंग बनाएं:

उबले आलू मैश करें।

हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।

अच्छे से मिक्स करें।

3. पराठा बेलना:

आटे की छोटी लोई लें।

स्टफिंग बीच में रखें।

किनारों को मोड़कर बंद करें।

हल्का बेलकर गोल पराठा बनाएं।

4. पराठा सेंकना:

तवा गरम करें।

दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें।

ऊपर से थोड़ा घी लगाएं।

5. Ready to serve :

गरमा गरम आलू पराठा दही या अचार के साथ परोसें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *